Uncategorized

मैत्री गरबा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, पारम्परिक परिधानो मातृ शक्तियों ने किया गरबा

मुख्य अतिथि पं. राजेश शर्मा ने मां दुर्गा की पूजा कर किया महोत्सव का शुभारंभ

धमतरी. मैत्री विहार कॉलोनी के मैत्री दुर्गा पार्क में मैत्री महिला समिति द्वारा मैत्री गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कल नवरात्र के प्रथम दिन से ही हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. राजेश शर्मा रहे। इस दौरान अतिथि के रुप में पार्षद राजेन्द्र शर्मा, जिपं सदस्य खूबलाल ध्रुव, चित्ररेखा निर्मलकर, लोकेश डागा, विकास शर्मा व प्राची सोनी भी मौजूद रहे।

पं. राजेश शर्मा द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित मातृ शक्तियों ने आकर्षक साज-सज्जा व लाईटिंग के बीच माता को प्रसन्न करने गरबा नृत्य किया। बता दे कि 15 से 23 अक्टूबर तक रोजाना शाम माँ की आरती होगी और इसके पश्चात गरबा खेला जा रहा है। मैत्री महिला समिति की तरफ से हर दिन प्रतियोगिता भी रखी गई है। पहले दिन कृष्ण रासलीला की थीम पर ड्रेस पहनकर गरबा खेला गया।
रोजाना अलग-अलग थीम पर होगा गरबा


16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ वेशभूषा का थीम है, 17 को फैंसी ड्रेस, 18 को जोड़ी कमाल की थीम है, 19 को बॉलीवुड ड्रेसिंग, 20 को प्रादेशिक भूषा, 21 को गुजरती 22 को इंडो वेस्टर्न और अंतिम दिन 23 अक्टूबर को फनी वेश भूषा में गरबा होगा। 9 दिन तक जो भी प्रतिभागी बेस्ट ड्रेस और डांस का प्रदर्शन करेगा उन्हें अच्छा खासा इनाम भी दिया जाएगा। 9 दिनों तक रोजाना धमतरी के जानी मानी हस्तियां क्रमश: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!