Uncategorized

नवरंग गरबा के चौथा दिन भक्ति और उत्साह से गूंजे महाकाल के जयकारे

भक्ति में लीन होकर प्रतिभागियों ने किया गरबा


धमतरी। नवरंग विंटेज के चौथे दिन महाकाल के भक्त थीम का भव्य आयोजन किया गया। विशेष अतिथि पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रीतेश गांधी सह कार्यालय मंत्री बीजेपी, प्रकाश बैस जिला अध्यक्ष, रामू रोहरा महापौर, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित थे। शिवभक्ति और अद्भुत उत्साह से पूरा पंडाल गूंज उठा। दर्शकों ने महादेव की महिमा और शक्ति को भक्ति-नृत्य, झांकी और गरबा के माध्यम से अनुभव किया। विशेष प्रस्तुति के रूप में देवी-देवताओं की झांकी और सामूहिक गरबा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जब पूरा पंडाल एक स्वर में महादेव का गुणगान कर रहा था, तब वातावरण आध्यात्मिकता और ऊर्जा से भर गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नवरंग गरबा टीम के सदस्य भूमि मुलवानी, रेणु जसूजा, गुलशन छाबडिय़ा, कुणाल सिंह, हेमंत राजपूत, अंकित मनधान, साकेत रोहरा, सारांश केसवानी, करण सिंह, आयुष आहुजा, हेमंत लेडवानी, शुभांक मिश्रा, आदित्य पंसारी का विशेष योगदान रहा। साथ ही नवरंग के मार्गदर्शक गौरव लोहाना का स्नेह और मार्गदर्शन इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!