Uncategorized

मुख्य संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर की उपस्थिति में 3 अक्टूबर को होगा कुरुद दशहरा महोत्सव का शुभारंभ

12 अक्टूबर तक रोजाना होंगे विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव का आयोजन के 25वें वर्ष रजत जयंती वर्ष के रूप मे मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत 3 से 12 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन, आकर्षक आतिशबाजी, शोभायात्रा, महोत्सव से जुड़े हुए विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं मीना बाज़ार का आयोजन करने हेतु नगर, क्षेत्र सहित जिले के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 3 अक्टूबर को समिति के मुख्य संरक्षक विधायक अजय चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षगण, उपाध्यक्ष, संरक्षक मंडल, महोत्सव समिति पदाधिकारियों के करकमलों से खेल मैदान कुरूद में शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम भूपेन्द्र साहू कृत रंग सरोवर की मनमोहक प्रस्तुति होगी। उक्त जानकारी भानु चन्द्राकर, महासचिव नगर दशहरा उत्सव समिति कुरुद ने दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!