Uncategorized

शिक्षा के साथ समाज में संस्कारवान पीढ़ी तैयार करना उद्देश्य – पं. राजेश शर्मा

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा रहे नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा

सेवाभावी व धार्मिंक के कार्यो में रहते है अग्रणी, है जनता के निरंतर सम्पर्क में

धमतरी। समाजसेवी धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा सेवाभावी व धार्मिक कार्यो में निरंतर सक्रिय है। साथ ही छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराकर भविष्य गढऩे का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहे है। उल्लेखनीय है कि पं. राजेश शर्मा लगातार सक्रिय है। अपने सेवा भावी व उल्लेखनीय कार्यो से समाज के विभिन्न वर्ग की सेवा में जुटे हुए है। इसी कड़ी में उन्होने होनहार छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने की दिशा में सराहनीय प्रयास करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शासकीय नौकरी की तैयारी कराया जा रहा है। बता दे कि कोचिंग में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को न सिर्फ उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है बल्कि उन्हें संस्कार की सीख भी दी जा रही है। चर्चा करते हुए समाजसेवी, धर्मप्रेमी पं. राजेश शर्मा ने कहा कि जिले के छात्र-छात्राओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कई होनहार छात्र ऐसे है जो सुविधाओं के आभाव के चलते अन्य बड़े शहरो में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते। और लक्ष्य प्राप्ति से वंचित रह जाते है ऐसे होनहार छात्रो को शहर में ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करा कर उनके सपनों को साकार करने की छोटी सी पहल उनके द्वारा की जा रही है। शिक्षा के साथ-साथ आज के दौर में संस्कार का बड़ा महत्व है। इसलिए बच्चों को संस्कारवान बनाने का प्रयास भी कोचिंग सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है। उनका उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाना है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नि:शुल्क कोचिंग का सुविधा का लाभ ले रहे है। भविष्य में भी ऐसे सेवाभावी कार्य करते रहेंगे।


ज्ञात हो कि पं. राजेश शर्मा लगातार सामाजिक, धार्मिक व सेवाभावी कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। पूर्व में उनके द्वारा कई धार्मिक आयोजन कराये जा चुके है। जिनमें हजारों की भीड़ उमड़ी है। इसके अतिरिक्त समाज के ऐसे विभिन्न वर्गो जो अपनी कार्यो को लोगो की मद्द करते है उनका भी सम्मान किया जा चुका है। भक्तो को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण उनके द्वारा किया जा चुका है। वे लगातार शहरवासियों के सम्पर्क में है। मिलनसार व्यक्तित्व, सेवा भावी व धार्मिक कार्यो के चलते उनकी अगल पहचान बन चुकी है। पं. शर्मा नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा के कार्यो में तन-मन-धन से जुटे हुए है जिसकी चहुओर सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!