Uncategorized

नामांकन दल का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

धमतरी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल संपादन के लिए गठित नामांकन दलों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव एडीएम श्री जी आर मरकाम, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल , कुरूद श्री कुणाल डेविड, नगर एस डी एम गीता रायस्त, तहसीलदार एवं मास्टर ट्रेनर से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसकी मुख्य कड़ी नामांकन प्रक्रिया है, जिन अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है वह पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा से इस कार्य को करें।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नामांकन प्रक्रिया, नामांकन उपरांत की जाने वाली कार्यवाही, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, नामांकन स्वीकृत अथवाअस्वीकृत, सुरक्षा व्यस्था, तैयार की जाने वाली जानकारियां, प्रपत्र, महत्वपूर्ण निर्देश और विभिन्न प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!