Uncategorized

बागतराई रोड टैंचिंग ग्राउंड में लगी आग: आयुक्त प्रिया गोयल एवं सभापति कौशल्या देवांगन ने किया निरीक्षण

धमतरी- नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोरिद वार्ड बागतराई रोड स्थित टैंचिंग ग्राउंड कचरा संग्रहालय में आग लगने पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल एवं निगम सभापति (स्पीकर) श्रीमती कौशल्या देवांगन मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त एवं सभापति ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। साथ ही फायर ब्रिगेड एवं आवश्यक संसाधनों की मदद से जल्द से जल्द आग बुझाने एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आग बुझाने का कार्य तेजी से जारी है तथा स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक सभी कदम तत्काल उठाए जाएं।सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर उपस्थित रही और आग बुझाने में जुटी रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!