Uncategorized

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में खिलाडिय़ों ने जीता स्वर्ण पदक, महापौर ने दी बधाई


धमतरी। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन कोलकत्ता में हुआ था। जिसमें कोच लोकेश साहू के नेतृत्व में जिले के खिलाडिय़ोंं ने भाग लिया। 52 किग्रा. में यामिनी मीनपाल व 34 किग्रा. में शैलेष नेताम एवं 42 किग्रा. में खुशबु ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 52 किग्रा. में दुर्गेश पटेल ने रजत पदक जीता। जिले का मान बढ़ाने वाले इन खिलाडिय़ों को महापौर रामू रोहरा, पूर्व पार्षद मिथलेश सिन्हा, फ्रीडम अकादमी के संचालक एलके साहू, जेपी देव, वेदप्रकाश साहू, आयुष दीवान, प्रेम साहू, राघवेन्द्र साहू, लेखराज साहू, जिवेश साहू, आशीष गौतम ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!