Uncategorized

शुक्रवार रहा हादसे का दिन : तीन सड़क दुर्घटनाओं में कई घायल

तेलीनसत्ती बायपास, आमदी व रुद्री रोड पर हुआ हादसा


धमतरी। कल शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। शाम से रात तक तीन सड़क हादसे हुए जिनमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे तेलीनसत्ती के पास बायपास के पास हुआ। जहां एक ट्रेक्टर ने बाइक सवार दो युवको को टक्कर मार दी हादसे में दोनो युवक गंभीर रुप से घायल हुये है, जिनका नाम बेदनारायण और वेदप्रकाश बताया जा रहा है। जो कि ग्राम गुजरा से धमतरी की ओर आ रहे थे, जिन्हें बरदान सेवा संस्था के खिलावन साहू, शिवा प्रधान पप्पू साहु की मदद से जिला अस्पताल और एकता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरा हादसा आमदी में हुआ जहां बाइक व सायकल में टक्कर हुई जिससे सायकल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं तीसरा हादसा रात्रि लगभग 8.30 बजे रुद्री रोड पर कृष्णानगर के पास हुआ। जहां पत्रकार लोकेश साहू अपने मित्र के साथ धमतरी से गंगरेल अपने निवास जा रहा था तभी एक और बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे लोकेश साहू को गंभीर चोट आई है। जिसे तत्काल वरदान एम्बुलेंस सेवा संस्था के माध्यम से बठेना अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया। हादसे में एक और युवक भी घायल हुआ है।
महापौर रामू रोहरा ने दिया जागरुक जनप्रतिनिधि व मानवता का परिचय, घायल पत्रकार के बेहतर ईलाज हेतु दिखाई गंभीरता

महापौर रामू रोहरा ने कल जागरुक जनप्रतिनिधि व मानवता का परिचय दिया। जैसे ही उन्हें सूचना मिली की पत्रकार लोकेश साहू रुद्री रोड में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल रामू रोहरा बठेना अस्पताल पहुंचे. सबसे पहले अस्पताल अधीक्षक डॉ संदीप पटौन्दा से चर्चा की और रेफर की आवश्यकता को देखते हुए सीधे सीएम हाउस का फोन लगाया जिसके चलते घायल लोकेश को डीकेएस अस्पताल रायपुर में इलाज की बेहतर व्यवस्था कराई। साथ ही परिजनों व मित्रो को आश्वासन दिया कि ईलाज हेतु हर संभव मद्द की जाएगी। महापौर श्री रोहरा के इस मानवतापूर्ण कार्य की पत्रकार जगत व शहर में सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!