Uncategorized

धमतरी में हाई कोर्ट बेंच की माँग को लेकर आयुष दीवान के नेतृत्व में सांसद को सौंपा गया ज्ञापन


धमतरी। सामाजिक रूप से सक्रिय युवा आयुष दीवान के नेतृत्व में धमतरी और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थायी बेंच स्थापित करने की माँग की गई। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट तक पहुँचने में धमतरी, बस्तर, जगदलपुर, गरियाबंद, कांकेर और बालोद जैसे जिलों के नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक, शारीरिक और मानसिक दृष्टिकोण से यह दूरी आम नागरिक के लिए एक बड़ी बाधा बनती जा रही है। आयुष दीवान ने इस अवसर पर कहा, हमारा यह कदम केवल धमतरी नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण छत्तीसगढ़ के उन लाखों लोगों की आवाज़ है, जिन्हें आज भी न्याय तक पहुँचने में दूरी और खर्च के कारण मुश्किलें आती हैं। यदि धमतरी में हाई कोर्ट की एक स्थायी बेंच स्थापित होती है, तो यह निर्णय न्याय के विकेन्द्रीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सुभाष चंद्राकर जी राघवेंद्र साहू जी जय जयसवाल जी यमन मारकंडे जी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस बात पर ज़ोर दिया कि यह माँग किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से जनहित और न्याय की पहुँच से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!