Uncategorized

मंडी टैक्स को तत्काल वापस ले सरकार – लीलाराम साहू

धमतरी। राज्य सरकार द्वारा पुन: मंडी टैक्स लागू किये जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की कीमत गिरने से नुकसान उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने इसका विरोध करते हुए मंडी टैक्स के फरमान को तत्काल वापस लेने की मांग सरकार से की है। सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचे किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक लीलाराम साहू, ब्लाक अध्यक्ष पुष्कल साहू, कोमल यदु, मदनलाल साहू, भगवान सिंह मरकाम, कमलेश्वर समेत अन्य किसानों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के मंडियों में पुन: मंडी टैक्स 12 जुलाई 2023 से लागू कर दिया गया है। 5.20 प्रतिशत के दर से लगाए गए टैक्स का पूरा बोझ किसानों को वहन करना पड़ रहा है। वर्ष 2018 में चुनाव के पहले मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा हाथ में गंगाजल लेकर मंडी टैक्स शून्य प्रतिशत करने सौंगध लिया गया था, लेकिन शून्य प्रतिशत करने के बजाय 5.20 प्रतिशत टैक्स लगाकर किसानों के हितैषी बताने वाले लोग किसानों का शोषण करने में लगे है। इस टैक्स से खासकर धान की कीमतों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। धान की कीमत प्रति क्विंटल 2 सौ रुपये तक गिर गई है। किसान हित पर कुठाराघात करने वाले इस किसान विरोधी तुगलकी निर्णय का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने मंडी टैक्स का फरमान तत्काल वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर नगर बंद करने की चेतावनी दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!