Uncategorized

डीपीएल-7 : मकेश्वर वार्ड, रिसाईपारा व रामपुर वार्ड ने जीते एकतरफा मुकाबले

रामपुर वार्ड के प्लेयर आफ द मैच छोटू साहू ने 11 बाल में 38 रन बनाए, पारी में लगाए 5 छक्के, 1 चौका


धमतरी। रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत मिशन ग्राउंड में हो रहा है। जिसके तहत कल 3 मैच खेले गए। सभी मैच 10 ओव्हर के खेले गए। पहला मैच अरौद व मकेश्वर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें अरौद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाया। जबाव में मकेश्वर वार्ड की टीम ने मात्र 7.3 ओव्हर में 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच यमन रहे। जिन्होने 13 गैंदो में 31 रन बनाए व एक विकेट लिया। दूसरा मैच रिसाईपारा वार्ड व पोस्टआफिस वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें रिसाईपारा वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाब में पोस्टआफिस वार्ड की टीम ने 9.3 ओव्हर में 78 रन पर आलआउट हो गई। इस प्रकार रिसाईपारा 30 रनो से मैच जीत लिया। मो. अदनान जिन्होने 6 बाल में 15 रन बनाए, 1.3 ओव्हर में 12 रन देकर 3 विकेट लिये। प्लेयर आफ द मैच रहे। अंतिम मुकाबला महात्मा गांधी व रामपुर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें महात्मा गांधीवार्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में रामपुर वार्ड की टीम ने 2 विकेट खोकर मात्र 5.1 ओव्हर में 62 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच छोटू साहू रहे, जिन्होने 11 गैंदो पर 38 रन बनाए।
अभी तक कुल 11 टीमो ने प्री क्वार्टर फायनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिनमें अरौद, भटगांव, हटकेशर, साल्हेवारपारा, नवागांव, पोस्टआफिस वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, अम्बेडकर वार्ड, मकेश्वर वार्ड, रिसाईपारा, रामपुर वार्ड शामिल है। इसमें लोहरसी अकेली ऐसी टीम है जो सीधे क्वार्टर फायनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!