Uncategorized

वरिष्ठ नेता आंनद पवार कांग्रेस प्रत्याशियों का हौसला अफजाई करने सुबह से मौजूद रहे मतगणना स्थल पर

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद लेकिन कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेता रहे गैरहाजिर


धमतरी । नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज धमतरी नगर निगम के 40 वार्डो के मतों की गिनती पीजी कॉलेज स्टांग रुम में हुई। जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे लेकिन कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेताओं का टोटा रहा। इन सब के बीच सभी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियंो का हौसला अफजाई करने व मतदान प्रक्रिया की निगरानी रखने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद पवार सुबह से ही मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। श्री पवार मतगणना स्थल में कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाले रहे। नगरीय निकाय चुनाव में भी काफी सक्रिय रहे। वहीं आज मतगणना जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के गैर मौजूदगी की चर्चा होती रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!