Uncategorized

जेल में बंदियों को राखी बांधकर बहनों ने लिया सही मार्ग में चलने का वादा

धमतरी। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जेल में बंद बंदियों को राखी बांधने के लिए जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। आने वाले बहनों को मौका दिया जा रहा है। बाहर काउंटर लगा है जहां पर पहचान पत्र दिखाकर नाम पंजीयन करना है। फिर बारी-बारी से उन्हें अंदर बुलाया जा रहा है। सामने हाल में ही भाइयों को शिफ्ट वाइस बिठाकर राखी बांधने का मौका दिया गया। कई बहनों की आंखें नम हो गई। बहनों ने अपने भाइयों से जेल से निकलने के बाद सही मार्ग में चलने का वादा भी लिया।जिला जेल के सहायक जेल अधीक्षक एन के डहरिया ने बताया कि जेल में 247 बंदी हैं। जेल में राखी पर्व मनाया जा रहा है। बहनें अपने बंदी भाईयों को राखी बांधने पहुंच रही हैं। जेल के अंदर आमने-सामने बैठकर राखी बांधने की व्यवस्था की गई है। बहनों को मोबाईल ले जाना वर्जित है।अगर कोई बहन के साथ पुरूष आते हैं तो उन्हें अंदर जाने की मनाही है। सुबह 8.30 बजे से 3 बजे तक राखी बांधने का समय निर्धारित किया गया है। फिर अगर कोई दूरदराज से आते हैं और देरी हो जायेगी तो उन्हें भी मौका दिया जायेगा। बंदी भाईयों को मिठाई खिलाने के पहले मिठाई का परीक्षण किया जा रहा है। सोनपापड़ी या अन्य मिठाई दे सकते हैं। जेल परिसर में महिला गार्ड और बाहर पुरूष पुलिस बल तैनात हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!