Uncategorized

रिर्टनिंग अधिकारी ने महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा को दिया विजयी प्रमाण पत्र


धमतरी. कल नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतगणना के बाद जीत मिलने के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा स्ट्रांग रुम से बाहर निकले भाजपाईयों ने फूल माला से स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इधर नतीजे आने के बाद रिर्टनिंग अधिकारी इंदिरा सिंह ने पहले महापौर रामू रोहरा फिर सभी निर्वाचित 40 पार्षदों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रमाण पत्र लेने के बाद रामू रोहरा व भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता और विजयी प्रत्याशी बिलाईमाता मंदिर पहुंचे। यहां से खुले वाहन में सवार होकर शहर भ्रमण करते हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!