Uncategorized

भाजपा मगरलोड मंडल कल मनाएगी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जंयती

कमलचंद्र भंजदेव व राजेंद्र गोलछा रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

नगरी. भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल के तत्वाधान में कल 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मगरलोड में दोपहर 2:00 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई जाएगी। उपरोक्त कार्यक्रम में सिहावा विधानसभा के प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमलचंन्द्र भंजदेव एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु महामंत्री द्वय एवन साहू एवं रामायण सिन्हा ने प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समस्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य मंडल पदाधिकारी मंडल कार्यसमिति सदस्य समस्त शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के सदस्यों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!