Uncategorized

होटल,ढाबा एवं लॉजों की सघन जांच,जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया व्यापक चेकिंग अभियान

शराब परोसने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों एवं अवैध कृत्यों पर विशेष निगरानी, उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन चेकिंग की गई। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने, हाल के दिनों में प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना एवं चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा होटल एवं लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का गहन निरीक्षण किया गया तथा ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
इसके अतिरिक्त होटल एवं ढाबों में विशेष रूप से यह भी जांच की गई कि कहीं अवैध रूप से शराब का परोसना अथवा सेवन तो नहीं कराया जा रहा है। धमतरी पुलिस द्वारा चेतावनी भी दी जाती है कि बिना वैधानिक अनुमति के शराब परोसना दण्डनीय अपराध है तथा ऐसे मामलों में संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें, प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र दर्ज करें, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की आशंका की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!