Uncategorized

सोरिद वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुँचीं सभापति कौशल्या देवांगन


धमतरी। सोरिद वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत चल रही पावन भागवत कथाओं के श्रवण हेतु नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन कार्यक्रम स्थल पहुँचीं। सभापति श्रीमती देवांगन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक स्रोत है। भागवत कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!