Uncategorized

खेल पखवाडे के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष व पूरे मनोभाव से सहयोग करने वाले सभी का संरक्षक पंडित राजेश शर्मा,संयोजक योगेश रायचुरा ने किया धन्यवाद ज्ञापित

संरक्षक पंडित राजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व व संरक्षण में 22 मार्च से फुटबॉल प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ खेल पखवाड़ा 19 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ।इस खेल पखवाडे में साइड फुटबॉल प्रतियोगिता, एमपीएल रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता, मिशन मैदान में नारी शक्ति के लिए पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं, महिलाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता व अंत में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई।संरक्षक पंडित राजेश शर्मा,संयोजक योगेश रायचुरा ने कहा कि
इस पूरे खेल पखवाडे के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष पूरे मनोभाव से सहयोग करने वाले सभी गणमान्य लोगों को धन्यवाद व सादर आभार । आप लोगों के सहृदय सहयोग से ही यह खेल पखवाड़ा निर्विघ्न सम्पन्न हो सका।सभी के सहयोग के धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!