Uncategorized

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने फसल चक्र परिवर्तन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कृषि विस्तार अधिकारियों को किया सम्मानित

फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की आय बढ़ाने में कृषि अधिकारियों की अहम भूमिका - कलेक्टर

धमतरी-कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में फसल चक्र परिवर्तन को सफलतापूर्वक बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले धमतरी जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती भाग्यश्री एवं संतोष नेताम को प्रशस्ति प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों अधिकारियों की मेहनत और नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से जिले में रबी फसलों के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने अन्य अधिकारियों से भी इनका अनुसरण कर किसानों को फसल विविधीकरण एवं फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की अपील की।
श्रीमती भाग्यश्री द्वारा वर्ष 2025-26 में रबी फसलों का रकबा गत वर्ष के 250.00 हेक्टेयर से बढ़ाकर 890.82 हेक्टेयर किया गया, जिससे कुल 640.82 हेक्टेयर की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य फसल में रकबा 5.00 हेक्टेयर से बढ़कर 15.00 हेक्टेयर हो गया, जिसमें 10.00 हेक्टेयर की वृद्धि हुई। इसी प्रकार संतोष नेताम द्वारा वर्ष 2025-26 में रबी फसलों का रकबा 261.00 हेक्टेयर से बढ़ाकर 511.30 हेक्टेयर किया गया, जिससे 250.30 हेक्टेयर की वृद्धि हुई। साथ ही एक अन्य फसल में रकबा 45.00 हेक्टेयर से बढ़कर 62.00 हेक्टेयर हुआ, जिसमें 17.00 हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप संचालक कृषि मोनेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!