Uncategorized

पुलिस मुख्यालय एवं एसबीआई के सैलरी पैकेज एमओयू का मिला लाभ, दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को प्रदान की गई बीमा राशि

एसपी एवं एसबीआई अधिकारियों ने नामिनी परिजनों को सौंपे बीमा दावे के चेक

तीन पुलिस परिवारों को कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता,कठिन समय में मिला मजबूत आर्थिक संबल

छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ सैलरी पैकेज संबंधी एमओयू किए गए हैं।
इन एमओयू के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को विभिन्न वित्तीय एवं बीमा संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध हो सके।
इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदत्त बीमा सुविधा का लाभ तीन दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों को प्रदान किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार एवं एसबीआई के शाखा प्रबंधक श्री चेतन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत पुलिस कर्मियों के नामांकित आश्रितों को बीमा दावा राशि के चेक वितरित किए गए।
इस दौरान जिला दुर्ग में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक रामेश्वर नेताम,जिनका परिवार वर्तमान में धमतरी जिले के ग्राम केरेगांव में निवासरत है, की नामिनी श्रीमती डामिन बाई को 1 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इसी प्रकार दिवंगत आरक्षक कांतू ठाकुर, जिला धमतरी की नामिनी श्रीमती राम बाई ठाकुर को 10 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए।ऐसे ही दिवंगत आरक्षक धनेश देवांगन,जिला धमतरी की नामिनी श्रीमती नेहा देवांगन को 10 लाख रुपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए।इस प्रकार कुल तीनों परिवार के नामिनी को 1 करोड़ 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने कहा कि पुलिस विभाग केवल अपने कर्मचारियों के साथ ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के सुख-दुख में भी सहभागी रहता है। पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए ऐसे कल्याणकारी प्रयास यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी पुलिस कर्मी के आकस्मिक निधन की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि पुलिस परिवारों के प्रति विभाग एवं संस्थानों की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।एसपी धमतरी ने उपस्थित परिजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि धमतरी पुलिस हर परिस्थिति में पुलिस परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं पुलिस कर्मियों और उनके आश्रितों को सुरक्षा एवं विश्वास प्रदान करती हैं.
एसबीआई शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर ने बताया कि बैंक द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सैलरी पैकेज में कई महत्वपूर्ण लाभ शामिल हैं, जिनमें बीमा सुरक्षा प्रमुख है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में भी पुलिस परिवारों को बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डीएसपी सुश्री मीना साहू,डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, एसबीआई शाखा प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर, एरिया मैनेजर राम देवांगन सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिवार जन उपस्थित थे।यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय की कल्याणकारी नीतियों, पुलिस विभाग की संवेदनशील कार्य संस्कृति तथा पुलिस परिवारों के प्रति विभागीय प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण रहा, जिसने आश्रित परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि पुलिस परिवार हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!