Uncategorized

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों को दी उपयोगी सौगात

संस्था के लिए प्रदान की 11,000 की सहयोग राशि, विशेष बच्चों के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा

मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत विशेष बच्चों के लिए खुशियों भरी रही। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने बच्चों को उपहारस्वरूप वॉटर बॉटल प्रदान की। यह उपयोगी उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सार्थक संस्था की सचिव स्नेहा राठौड़ ने बताया कि विद्यालय में विशेष बच्चों को दैनिक जीवन कौशल विकसित करने का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। वॉटर बॉटल के माध्यम से बच्चे स्वयं पानी पीना, ढक्कन खोलना-बंद करना, अपनी वस्तुओं की देखभाल करना तथा समय पर पानी पीने जैसी आदतें सीखेंगे। विशेष रूप से गंभीर दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए यह आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। संयोगवश उसी दिन उनका जन्मदिन भी था, जिस पर बच्चों ने जन्मदिन गीत गाकर शुभकामनाएँ दीं तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा देखकर वे भावुक एवं अत्यंत प्रभावित हुए।
अपने उद्बोधन में श्री साहू ने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने सार्थक संस्था द्वारा विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था अपने नाम के अनुरूप बच्चों के जीवन को वास्तव में सार्थक बनाने का प्रेरणादायी कार्य कर रही है।
उन्होंने बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया तथा संस्था के लिए 11,000 की सहयोग राशि प्रदान की। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य चंद्रहास साहू, हरनारायण साहू, घनश्याम साहू, चंदू साहू, नितेश सिन्हा, आनंदराम, तमेंश साहू, गुलाबराम सिन्हा, धर्मराज साहू, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े तथा पालक शकुंतला सोनी, कौशर रज़ा एवं सविता शेख उपस्थित रहे।
संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने पूर्व विधायक लेखराम साहू के प्रति उनके स्नेह, सहयोग एवं विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!