Uncategorized

फायरिंग के दौरान रायफल चैंबर फटने से नगर सेना का जवान घायल

धमतरी।मरादेव (रुद्री)फायरिंग रेंज में सोमवार को नगर सेना के प्रशिक्षण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फायरिंग अभ्यास के दौरान अचानक राइफल का चैंबर फटने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशिक्षण में शामिल अन्य जवानों में भी दहशत फैल गई। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगरसेना छत्तीसगढ़ के जवान एक माह की ट्रेनिंग में धमतरी रुद्री पहुंचे हुए हैं। ट्रेनिंग के अंतिम दिन 4 मई की दोपहर फायरिंग के बाद एक जवान का पॉइंट 303 राइफल का चैंबर अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि राइफल के टूटे हुए पार्ट्स सीधे बाजू जवान के सिर के निचे जा लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत घायल को संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घायल जवान की चौबेलाल टंडन, निवासी बलोदा बाजार है।

 

ट्रेनिंग में आया था जवान

प्रशिक्षण प्रभारी डी आर बांधे ASI ने बताया कि जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसका सोमवार को अंतिम दिन था। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 136 जवान शामिल आये हुए हैं। कमांडेंट संजय मिश्रा कमांडेंट प्रशिक्षण की निगरानी में धमतरी पहुंचे हुए थे। सोमवार 4 मई को ट्रेनिंग का अंतिम दिन था। जिसमें चौबे लाल टंडन भी शामिल था। 10 के ग्रुप में यह तीसरे नंबर पर खड़ा हुआ था। फायरिंग होने के बाद अचानक बाजू में खड़े जवान के रायफल के चेंबर फट गया, जिसका छोटा टुकड़ा चौबेलाल के सिर के नीचे में जा लगा। तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हो सकता है कि राइफल का पार्ट्स उसके सिर में फंसा हुआ होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!