Uncategorized

श्री हनुमान मंदिर पुरानी मंडी से श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई पोथी कलश यात्रा

श्री श्याम मंदिर में आज से श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

धमतरी। 7 से 14 सितंबर तक श्रीश्याम मंदिर धमतरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्याम सुंदर अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, भगवानदास गोयल, प्रहलाद राय, मनमोहन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल परिवार द्वारा पितृमोक्षार्थ निमित किया जा रहा है। जिसमें वृदांवन के पंडित आनंद कृष्ण ठाकुर कथा वाचन करेंगे।

आज प्रथम दिन पोथी यात्रा श्रीहनुमान मंदिर पुरानी मंडी से श्रीश्याम मंदिर तक निकाली गई। पोथी यात्रा के दौरान अग्रवाल परिवार व समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रीश्याम का ध्वज लेकर भक्त पोथी व कलश यात्रा में उपस्थित रहे। पोथीयात्रा में भक्ति धुनों पर समाजजन थिरकते रहे व श्याम के जयकारे लगाते रहे।

पोथी यात्रा के पश्चात आज मंगलाचरण, श्रीमद्भागवत महात्मय पर कथा पं. आनंद कृष्ण ठाकुर कथा सुनाई। 8 सितंबर को कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, सुखदेव आगमन, 9 सितंबर को जड़भगत कथा एवं नरसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र, 10 सितंबर को श्रीवामन अवतार, मोहिनी चरित्र, रामकथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 11 सितंबर को श्रीकृष्ण बाललीला, 12 सितंबर को गोपी उद्धव संवाद, रूखमणी विवाह, 13 सितंबर को सुदामा चरित्र, परिक्षीत मोक्ष, व्यास पूजन कथा समाप्ति, 14 सितंबर को हवन यज्ञ एवं पूर्णाहूति होगी।

प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!