बिलासपुर महापौर के धमतरी आगमन पर भाजपा नेत्रियों ने किया स्वागत अभिनंदन
महापौर रामू रोहरा सहित भाजपा नेताओं ने भी स्वागत कर किया भेंट

धमतरी। बिलासपुर महापौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा पूजा विधानी के धमतरी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला धमतरी द्वारा आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा सहित भाजपा नेताओं व महिला मोर्चा की बहनों ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया, कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा विधानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती,जनसेवा एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया, उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांथ ही विपक्षी दल के भाजपा के खिलाफ नैरेटिव को बेनकाब करने सचेत रहने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में रामू रोहरा महापौर जिलाध्यक्ष अनीता यादव बिथिका विश्वास पार्वती वाधवानी महामंत्री प्रियंका सिन्हा जागेश्वरी साहू संगीता जगताब रुकमणी सोनकर ज्योति साहू रितिका यादव सुशीला तिवारी पवित्रा दीवान नीलू रजक डॉली सोनी अंकिता मिश्रा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।