धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में दो पैनल केमिस्ट विकास पैनल व केमिस्ट एकता पैनल के बीच मुकाबला
दो अगस्त को होगा मतदान फिर गिनती के बाद होगी परिणाम की घोषणा
केमिस्ट विकास पैनल से राजेश साहू, राकेश साहू, दिनेश डे व केमिस्ट एकता पैनल निर्मल साहू, सतराम वाशानी व राजेश शर्मा है प्रत्याशी

धमतरी। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव 2 अगस्त को होगा। जिसके लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है। नामांकन के पश्चात स्थिति स्पष्ट हो चुकी है दो पैनल के बीच तीन पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला होगा।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में दो पैनल के बीच टक्कर है। केमिस्ट विकास पैनल से अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान अध्यक्ष राजेश साहू पुन: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है। वहीं सचिव पद हेतु राकेश साहू व कोषाध्यक्ष पद हेतु दिनेश डे प्रत्याशी है। वहीं केमिस्ट एकता पैनल से निर्मल साहू अध्यक्ष पद, सतराम वाशानी सचिव पद व राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष हेतु प्रत्याशी है।
सहायक चुनाव अधिकारी भावेश बाजपेयी ने बताया कि धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के अन्तर्गत सम्पूर्ण धमतरी जिला आता है जिसमें नगरी, सिहावा, कुरुद, मगरलोड, सिर्री, भखारा सहित जिले के समस्त क्षेत्रो के औषधि विक्रेता जुड़े हए है। संघ के कुल 447 मतदाता है। यह चुनाव 3 वर्षीय कार्यकाल 2026 से 2029 तक के लिए हो रहा है। चुनाव पादर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने मुख्य चुनाव अधिकारी इंदुकुमार हिन्दूजा व सहायक चुनाव अधिकारी भावेश बाजपेयी, रुपेन्द्र साहू, आशीष जैन, योगेश गुप्ता बनाये गये है। जिनके द्वारा नियमानुसार प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा रही है। 2 अगस्त को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके पश्चात रात में मतो की गिनती कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव स्थल सिहावा रोड स्थित शांतिवाटिका में सम्पन्न होगी।
सोशल मीडिया व व्यक्तिगत तौर पर हो रहा प्रचार – प्रसार, मतदाताओं को प्राथमिकताओं व संकल्प से करा रहे अवगत
धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में दो पैनल आमने सामने है दोनो पैनल द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया प्रचार का सशक्त माध्यम बना है साथ ही व्यक्तिगत तौर पर भी सम्पर्क कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपनी प्राथमिकताओं व संकल्प से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान, लाईसेंस पंजीयन व अन्य नियमों में सहयोग, व्यापार में एकता व विश्वास, नवाचार एवं डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा, सक्रिय व दवा व्यवासियों के साथ हर मुद्दे पर खड़ा रहने जैसे अनेक वादे किये जा रहे है, अब यह तो वक्त ही बतायेगा कि दवा विक्रेता किसे अपनी पदाधिकारी चुनते है।
