Uncategorized

किसानों को 125 करोड़ का भुगतान, हुई 30 करोड़ की ऋण वसूली

साढ़े 16 हजार किसानो ने बेचा 5 लाख 70 हजार क्विंटल धान

जिले के 100 केन्द्रो में दीपावली के पश्चात पुन: प्रारंभ हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
धमतरी । जिले के 1 नवम्बर से लगातार धान खरीदी जारी थी लेकिन चुनाव व दीपावली पर्व के चलते लगभग 10 दिन तक केन्द्र में खरीदी बंद रही। जिसके पश्चात कल सोमवार से पुन: खरीदी प्रारंभ हुई और पहले दिन ही किसानों ने जमकर धान बेचा। मिली जानकारी के अनुसार कल धान खरीदी शुरु होने के साथ ही केन्द्रो में रौनक लौटी और सभी 100 केन्द्रो में किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया। सोमवार को 27 सौं किसानो ने 1 लाख 5 हजार क्विंटल धान बेचने टोकन कटवाया था। बता दे कि जिले में कुल 1 लाख 24406 किसानों ने धान बेचने हेतु पंजीयन कराया है। जिनमें से सोमवार तक लगभग साढ़े 16 हजार किसानो ने कुल लगभग 5 लाख 70 हजार क्विंटल धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को 125 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। अब तक किसानों से 31 करोड़ की ऋण वसूली की जा चुकी है। और लगभग 94 करोड़ का शुल्क भुगतान किया जा चुका है।
3 लाख क्विटंल धान डीओ जारी, डेढ़ लाख क्विंटल का उठाव


जिला विपपण संघ से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रो में खरीदी के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए उठाव की प्रकिया भी प्रारंभ हो चुकी है। अब तक सभी 100 केन्द्रो से 3 लाख क्विंटल से अधिक डीओ जारी हो चुका है। वहीं लगभग डेढ़ लाख क्विंटल धान का उठाव भी किया जा चुका है। बता दे कि धमतरी जिला धान खरीदी में प्रदेश में पांचवे नवम्बर व उठाव में दूसरे पर है। धनतेरस के बाद से केन्द्रो में छुट्टी रही 16 नवम्बर को केन्द्र खुले लेकिन किसान धान बेचने नहीं पहुंचे 17 नवम्बर को मतदान के चलते खरीदी नहीं हुई। 18, 19 को शनिवार व रविवार के चलते खरीदी नहीं हुई इस प्रकार 10 दिनों तक खरीदी बंद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!