Uncategorized

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गीत गायन प्रतियोगिता छेड़ सुरों के गीत का आयोजन 30 अगस्त को


धमतरी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ म्यूजिकल ग्रुप धमतरी द्वारा राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी गीत गायन प्रतियोगिता छेड़ सुरों के गीत का आयोजन 30 अगस्त दिन रविवार को सामुदायिक भवन विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे धमतरी में किया जा रहा है । विदित हो कि छत्तीसगढ़ी गीत गायन के क्षेत्र में राज्य स्तर पर पिछले 14 वर्षों से यह एक स्थापित प्रतिष्ठित मंच है । जिसमें संपूर्ण प्रदेश भर के विभिन्न भागों से आए गायक एवं गायिका बड़े उत्साह से भाग लेते हैं । यह मंच छत्तीसगढ़ की लोकगीत परंपरा को बढ़ावा देने एवं कलाकारों को मंच प्रदान करने में अग्रणी रहा है । समय-समय पर छत्तीसगढ़ी गायन के क्षेत्र में स्थापित बड़े नाम जैसे अलका चंद्राकर चंपा निषाद अनुराग शर्मा शेख अमीन सावित्री कहार आदि ने इस मंच पर अपनी उपस्थिति देकर इस मंच को गरिमा प्रदान किया है । 30 अगस्त रविवार को दोपहर 12 से ऑडिशन शुरू होगी और फाइनल शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी । ंइसमें प्रथम पुरस्कार 11000 द्वितीय पुरस्कार 6000 तृतीय पुरस्कार 3000 चतुर्थ 1100 एवं पंचम सांत्वना पुरस्कार पांच प्रतिभागियों को दिया जाएगा। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मोमेंटो, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा । सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!