Uncategorized

झीरम घाटी के शहीदो को कांग्रेसियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ली नक्सलवाद और हिंसा के विरोध की शपथ

धमतरी। 25 मई 2013 के नक्सली हमले में शहीद नेता नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार एवं शहीद हुए अन्य नेताओं के पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव भवन धमतरी में शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर सम्मान पूर्वक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शपथ लिया गया की 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धान्जलि अर्पित करते हैं । हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य मे अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुन: शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे इस दौरान विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, घनश्याम साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, वरिष्ट कांग्रेस नेता रामनाथ यादव, तिलक सोनकर, गेंदलाल साहू, पार्षद दीपक सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष होमेश्वर साहू, सबीना खान, गणेश्वरी कामड़े, विशु देवांगन, पवन यादव, राधेश्याम यादव, वतांजली गोस्वामी, सूरज पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!