Uncategorized

विधायक अंबिका मरकाम के प्रयासों से नरहरा जलप्रपात को मिला पर्यटन क्षेत्र का दर्जा


नगरी। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक अंबिका मरकाम के सतत प्रयासों के फलस्वरूप नरहरा जलप्रपात को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, नरहर जलप्रपात के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार हेतु ट्रैकिंग पथ, सोलर लाइटिंग, रेलिंग अपग्रेडेशन, बाथिंग ज़ोन, वॉच टॉवर, साइनेज बोर्ड, रेस्टिंग ज़ोन जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 18.19 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त, माडमसिल्ली जलाशय को भी राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यहां वॉटर स्पोट्र्स सुविधाओं सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं का विकास किया जाएगा, जिससे सिहावा विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा है, सिहावा विधानसभा क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है।
सिहावा विधायक ने कहा मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हमारे क्षेत्र के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को संरक्षित कर उन्हें पर्यटन के लिए विकसित किया जाए। नरहरा जलप्रपात और माडमसिल्ली जलाशय को पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिलने से न केवल हमारे क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। पर्यटन विकास से हमारी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।ुउन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगे भी क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!