Uncategorized

महिला समाज भवन में डॉ. रावत ने किया ध्वजारोहन

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर में महिला समाज भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया. डॉक्टर रावत ने ध्वजारोहण किया और और इस पावन पर्व पर महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती हेमलत हिशीकर ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और अन्य सदस्य राजुला शाह, प्रभा रावत, नलिनी सोनी, मीनल गोलछा, कनक शाह, स्वाति बला्ल ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रांगण में स्थित किडजी स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया ध्वजारोहण के पश्चात बूंदी सेव का वितरण भी किया गया. सभी ने इस ऐतिहासिक दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया. महिला समाज ने इस पावन अवसर पर जरूरतमंद गुंजा तिवारी के शुभ विवाह के अवसर पर कन्यादान के स्वरूप गिफ्ट प्रदान किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!