Uncategorized

कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों पर की कार्यवाही, 33100 रूपये व सट्टा पट्टी जप्त

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा अलग अलग दो सटोरियों को सट्टा पट्टी सहित सट्टा लिखते कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।आरोपी राहिल खान पिता करीम खान 21 वर्ष रिसाईपारा विष्णु होटल के सामने धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गया.जिनके पास से 19680रूपये नगदी,तीन नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 1 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया।आरोपी देव रजिन्दर सिंह पिता स्व.दर्शन सिंह 60 वर्ष रिसाईपारा धोबी चौक धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी द्वारा
द्वारा बॉम्बे गैरेज के पास धमतरी में आम जगह पर लोगों को सट्टा पट्टी नामक जुआ अंकों में लिखकर रुपए पैसे की हार जीत की दांव लगाकर जुआ खिलाते हुए मौके पर पकड़े गए।
जिनके पास से 13420 रूपये नगदी,दो नग विभिन्न अंकों के आगे पैसा लिखा हुआ, 1 नग डाट पेन नीला जप्त किया गया। दोनों सटोरिये के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.282,283/24 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 (क)जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!