Uncategorized

पत्नी से विवाद के बाद भड़के पति ने सास पर किया टंगिया से हमला,मौके पर मौत,आरोपी गिरफ्तार

सिहावा क्षेत्र के ग्राम हिन्छापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की हत्या हो गई। मृतका की पहचान जगोतीन बाई कमार (40 वर्ष), पति गुलापु कमार, निवासी हिन्छापुर के रूप में हुई है।आरोपी सुरेश कमार 21 वर्ष निवासी कोटाभर्री, थाना नगरी सुबह से शराब के नशे में था और अपनी पत्नी कुलेश्वरी मकार से मारपीट कर रहा था। डर के कारण पत्नी घर से भाग गई। पत्नी की तलाश में आरोपी अपनी सास के घर पहुँचा और पूछताछ करने लगा। सास द्वारा डांटने पर गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पास रखे टंगिया से हमला कर दिया। वार मृतका के गले, दाहिने कान के नीचे और पीठ पर किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना की रिपोर्ट ग्राम हिन्छापुर निवासी प्रार्थी छोटेलाल ध्रुव पिता कार्तिक राम ध्रुव (32 वर्ष) द्वारा थाना सिहावा में दर्ज कराई गई।थाना सिहावा में धारा 103(1) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!