Uncategorized

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के नेतृत्व में नपं आमदी में थाना खोलने प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री से की मांग

धमतरी। नगर पंचायत आमदी में पुलिस थाना खोलने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा के नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमन्त माला, उपाध्यक्ष तेजराम साहू, मंडल महामंत्री अमन राव, एवं महामंत्री कोमल यादव भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पंचायत आमदी की बढ़ती आबादी और अपराध की घटनाओं के मद्देनजर थाना खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत आमदी की जनसंख्या वर्तमान में लगभग 10,000 के आसपास है और बढ़ती जनसंख्या के साथ ही अपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में नगर पंचायत आमदी में सप्ताह में दो दिन के लिए थाना संचालित होता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। ऐसे में एक स्थायी पुलिस थाना की आवश्यकता है ताकि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!