पहलगाम आतंकी हमले पर जिला अधिवकता संघ धमतरी ने किया निंदा प्रस्ताव पारित

जिला अधिवक्ता संघ, धमतरी की सभा जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायराना आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के प्रति गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करती है। यह संघ इस घृणित कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करता है, जिसमें निहत्थे और शांतिप्रिय नागरिकों को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया।यह बर्बर घटना मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है और यह आतंकवादियों की हिंसा और नफरत की विचारधारा को दर्शाती है। जिला अधिवक्ता संघ, धमतरी, दृढ़ता से मानता है कि इस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना अत्यंत आवश्यक है।अतः, यह संघ सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित करता है.जिला अधिवक्ता संघ, धमतरी, पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।यह संघ इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है और इसे मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध मानता है।यह संघ भारत सरकार से मांग करता है कि वह इस घटना की गहन जांच करे और इसमें शामिल सभी आतंकवादियों एवं उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।यह संघ सरकार से यह भी मांग करता है कि वह जम्मू एवं कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करे।यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।इस अवसर पर जिलाअधिवक्ता संघ धमतरी के अध्यक्ष बीके सिंह सचिव सौरभ मिश्रा उपाध्यक्ष नंदकुमार स पूर्व उपाध्यक्ष जानकी तिवारी महिला उपाध्यक्ष सीमा सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू लील पटेल सुनील कुमार सोलंके भीखम लाल सिन्हा गोपी कुर्रे ग्रेवेंद्र पटेल अजीत साहू दानीराम साहू पीयूष देवांगन विपिन पवार विपिन जैसवानी भूपेश प्रजापति अशोक उदासी यशवंत साहू, यशवंत कौशिक, तारा देवांगन एवम जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण उपस्थिति रहे