Uncategorized

सोरिद वार्ड में पानी का फोर्स कम आने पर पर महापौर ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

सोरिद वार्ड डिपो पारा एवं अटल आवास क्षेत्र में पानी का फोर्स कम आने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर रामू रोहरा आज खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ जल विभाग के सभापति श्री अखिलेश सोनकर भी मौजूद रहे।क्षेत्र में चल रही जल आपूर्ति का निरीक्षण किया गया, स्थानीय निवासियों से बात कर समस्या की विस्तार से जानकारी ली गई। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। महापौर ने कहा, पानी सफाई जैसी मूलभूत जरूरत में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम जनहित में पूरी गंभीरता से काम कर रहा हैवहीं सभापति अखिलेश सोनकर ने आश्वस्त किया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्द ही तकनीकी उपाय किए जा रहे है।इस निरीक्षण से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है और नगर निगम की रामू रोहरा के सुशासन व सक्रियता को लेकर सकारात्मक माहौल बना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!