Uncategorized

रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर माडल प्रदर्शनी

धमतरी – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहर में स्थित पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में विद्यार्थियों के द्वारा रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में माडल प्रदर्शनी आयोजित की गई।
इसमे शहर के गंगरेल डेम व राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण विकास कार्य एवं अनेक विषय से संबंधित छत्तीसगढ़ के विकास व आधुनिक समय में आये बदलाव संबंधित माडल प्रदर्शनी किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय जैन,राजीव चन्द्राकर एवं संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू तथा संकुल समन्वयक राजेन्द्र सिन्हा सहित सभी विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विनय जैन ने बच्चों के इस माडल प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए उनके गतिविधियों का अवलोकन किये व इस कार्य हेतु शुभकामनाएं दिये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!