Uncategorized

बसंत पंचमी पर स्वर्णकार समाज द्वारा भजन संध्या 23 को

धमतरी- बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर स्वर्णकार समाज धमतरी द्वारा 23 जनवरी शुक्रवार को संध्या 5 बजे समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं महिला समाज के सामूहिक तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन सामाजिक भवन में आयोजित की गई है। प्रसिद्ध भजन गायक नवीन सोनी एवं उनके सहयोगियों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। भजन संध्या पश्चात् महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। स्वर्णकार समाज के नंदकिशोर सोनी, बाली सोनी, भरत सोनी, कमलेश सोनी, घनाराम, दिलीप सोनी ने सभी धर्मप्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!