Uncategorized

सन सिटी कॉलोनी में नव निर्मित शिव मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

प्रियंका कॉलोनी की शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक सहित हुई विशेष पूजा अर्चना

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में शिवभक्तो की भीड़ उमड़ी। शिवरात्रि पर्व शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष लगते रहे। मंदिरों में प्रात: 5 से ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि सन सिटी कॉलोनी में नव निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वहीं प्रियंका कॉलोनी के शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की महादेव की आराधना


कुरूद नगर के प्राचीन शिव मंदिर जलेश्वर महादेव मंदिर सुबह से ही भक्तो का तांता लगा रहा। भक्तजनो ने लाइन में लगकर भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसी तरह से नगर के शिवालयों शंकर नगर स्थित शिव मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर स्थित शिव परिवार, सरोजिनी चौक स्थित शिव मंदिर, सिविल अस्पताल के सामने स्थित शिव मंदिर, संजय नगर स्थित शिव मंदिर सहित नगर भर के शिवालयों में भक्त उमड़ते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!