Uncategorized

आधी बांह वाली शर्ट, चप्पल के साथ परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश, परीक्षार्थियों से उतरवाये गये कान के आभूषण, बेल्ट

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा : जिले में बनाए गए 41 परीक्षा केन्द्र, की गई थी 10760 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था


धमतरी। आज व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। आबकारी आरक्षक बनने हजारो बेरोजगार युवाओं ने आज परीक्षा दी। इस प्रतियोगी परीक्षा में धमतरी जिले से जिसमें 10 हजार 760 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है। इसके लिए 41 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा के उपरांत कई परीक्षार्थियों के चेहरे में खुशी और कई परीक्षार्थियो में मायूसी नजर आई। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी व्यापम पवन प्रेमी द्वारा परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई थी।
आज प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया था। जिसका पालन करते हुए अधिकांश परीक्षार्थी समय से पूर्व ही परीक्षा सेंटर पहुंचे। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया के पश्चात सेंटरो के मुख्य द्वार प्रात: 10.30 बजे के बाद बंद कर दिया गया।
अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड और निषेधाज्ञा का किया गया पालन
पूर्व में व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में नकल प्रयासों के बाद परीक्षा सेंटरो में नियमों में और सख्ती बरती जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए इस बार सख्त निर्देश जारी किये गये थे जिसके अनुसार वे हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनें एवं फुटवियर के रूप में चप्पल ही पहनें। किसी भी प्रकार का कान का आभूषण, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पर्स, घड़ी, मोबाइल फोन या अन्य संचार उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना पूर्णत: वर्जित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!