सिंध शक्ति महिला संगठन व पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में होगा तिजडी की सुनहरी मेहंदी का आयोजन
10 अगस्त को लगाई जाएगी मेहंदी, 12 को रखा जाएगा उपवास

धमतरी। सिंध शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में तिजडी तीजा का जिसे तीज कहा जाता है, का आयोजन किया जा रहा है। बता दे कि सिंधी समाज की कुंवारी युवतियां और महिलाएं भी इस दिन उपवास रखती है। इस अवसर पर आवश्यक रूप से सिंधी समाज में यह नियम है कि जो लोग उपवास रखेंगे उनके हाथों में मेहंदी जरूर लगे रहना चाहिए जो हमेशा अपने घरों में मेहंदी लगाने वालों को बुलाकर लगते हैं लेकिन इस वर्ष सिंधु शक्ति महिला संगठन एवं पूज्य सिंधी पंचायत ने एक साथ सामूहिक रूप से लगभग 400 महिलाओं को उनके हाथों में मेहंदी लगाया जाएगा। 10 अगस्त को लगाई जाएगी मेहंदी, 12 को उपवास रखा जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला में समाज के ही महिलाएं, बालिकाओं द्वारा मेहंदी लगाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदू जसवानी उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी महेश रामरखानी अशोक डुमबानी अमर पिंजनी अशोक वाधवानी सिंध शक्ति महिला संगठन की महासचिव प्रिया पंजवानी अध्यक्ष पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी दिशा कमरानी रिया सुनेटा शारदा चावला रोमा राहूजा मोना वाधवानी सिमरन वाधवानी मुस्कान वाधवानी संगीता वाधवानी पलक सुंदरानी दीपा जसवानी श्वेता ननकानी अन्य वासवानी किरण ग्वालानी तान्या चावला प्रीति पिंजनी सरला डोडवानी जुटे हुए हैं।