Uncategorized

एमपीएल 3: चौथे दिन भी जारी रहा क्रिकेट का रोमांच

2 अप्रैल से एकलव्य खेल परिसर में हुआ है एमपीएल सीजन 3 का आगाज

2 अप्रैल 2025 से स्व. विष्णु हिरवानी एकलव्य खेल परिसर में पर एमपीएल सीजन 3 का आगाज हुआ जिसके 4 थे दिन के सभी मैचों मे काफ़ी रोमाचक देखने को मिला.पहला मैच विसीसी इलेवन वर्सेस कार बाजार के बीच खेला गया जिसमें विसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 133 रनो का पहाड़ स्कोर 5 विकेट खोकर बनाएं और कार बाजार ने 10 विकेट खोकर 95 रन पर ऑल आउट हो गई और इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे हैं मकुंदन पटेल का जिन्होंने 2 विकेट के साथ साथ 21 रनो की शानदार परी खेली.दूसरा मैच आरडी किंग्स वर्सेस नमन सुपर किंग्स के मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडी किंग्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 117 रन 5 विकेट खोकर बनाया और जवाब में नमन सुपर किंग्स की टीम को 118/7 खोकर लक्ष्य को हासिल कर रोमांक मुकाबले मे मैच को अपने नाम किया. मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक गोस्वामी रहे जिन्होंने घातक बालेबाजी करते हुए 60 रन बनये.तीसरा मुकाबला खेला गया विजय इंश्योरेंस सर्विस वर्सेस श्री राम हॉसिपटल के मध्य हुआ. जिसमें विजय इंश्योरेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 119 रन 6 विकेट खोकर बनाये और जवाब में श्री राम हॉस्पिटल की टीम ने मात्र 85/6 रन ही बना पाई और विजय इंश्योरेंस ने 34 रनो के अच्छे अंतर से या मैच अपने नाम किया. मैच के मैन ऑफ़ द मैच यमन साहू जिन्होंने 43 रनो की धुआंधार पारी खेलकर महत्वपूर्ण दो विकेट झटके.चौथा मुकाबला रॉयल स्ट्राइकर’ वर्सेस इंडियन फाइटर्स के मध्य खेला गया जिसमें रॉयल स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 70 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाये और इंडियन फाइटर’ की टीम ने 74रन 5 विकेट खोकर बनाये और मैच अपने नाम किया. मैन ऑफ द मैच रहे चमन यादव जिन्होंने 23 रनो के धुआंधार पारी खेली साथ मे 1 विकेट भी लिए

पंडित राजेश शर्मा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

पंडित राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और नशे की ओर ध्यान नहीं जाता, खेल खेलना जरूरी है हार जीत तो सिक्के के दो पहलू है लेकिन शारिरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अति महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!