Uncategorized

मगरलोड में युवाओं के भविष्य को मिली नई दिशा, कलेक्टर ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिला संबल, कलेक्टर मिश्रा ने युवाओं से किया संवाद


धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मगरलोड प्रवास के दौरान क्षेत्र के युवाओं के लिए स्थापित प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या, समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं का चयन कर सुनियोजित ढंग से तैयारी करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पुस्तकों के नियमित अध्ययन के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे युवाओं ने कलेक्टर को बताया कि मगरलोड में लाइब्रेरी की स्थापना से न केवल नगर के विद्यार्थियों को बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाले युवाओं को भी अध्ययन के लिए एक शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण मिला है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!