डीपीएल-7 : क्वार्टर फायनल में पहुंचने वाली लोहरसी बनी पहली टीम
लोहरसीं ने कोष्टापारा व तेलीनसत्ती की टीम को दी मात, तेलीनसत्ती ने विंध्यवासिनी वार्ड से जीता मैच

धमतरी। मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत कल 3 मैच खेले गए। पहला मैच 8 ओव्हर का कोष्टापारा व लोहरसी के मध्य खेला गया जिसमें कोष्टापारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाया। जबाव में लोहरसी की टीम ने मात्र 7.4 ओव्हर में 5 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार लोहरसी ने 5 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच विंध्यवासिनी वार्ड व तेलीनसत्ती के मध्य खेला गया जिसमें विंध्यवासिनी वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में तेलीनसत्ती वार्ड की टीम ने 6.5 ओव्हर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। तीसरा मैच 10 ओव्हर का तेलीनसत्ती व लोहरसी के मध्य खेला गया जिसमें तेलीनसत्ती पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 90 रन बनाए। जवाब में लोहरसी की टीम ने 2 विकेट खोकर 8.4 ओव्हर में ही 94 बनाकर लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट मैच जीत लिया।
बता दे कि लोहरसी की टीम ने न तो नाकआउट प्री-फायनल के लिए क्वालीफाई किया। चूंकि लोहरसी की टीम ने पहले भी लीग राउंड में प्री क्वार्टर फायनल में क्वालीफाई कर चुकी है। इसलिए प्रतियोगिता के नियमों के तहत लोहरसी की टीम को सीधे क्वार्टर फायनल में जगह मिली। इस प्रकार क्वार्टर फायलन में पहुंचने वाली पहला टीम बनी।

