Uncategorized

बोलेरो से गांजा तस्करी कर रहे एमपी के तीन तस्कर गिरफ्तार, 2.84 लाख का गांजा जप्त

धमतरी थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास के नेतृत्व में स्टॉफ के साथ वाहन चेकिंग थाना बोराई बेरियर नाका में की गई.उड़ीसा की ओर से आती हुई एक सफेद रंग की बोलेरो कार को संदेह के आधार पर चेक किया जिसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले उक्त वाहन को चेक करने पर एक काला बैग के मादक पदार्थ गांजा जैसा 14 किलो 20 ग्राम मिला कीमती 2,84,000रू संदेहियों से नाम पूछने पर अपना-अपना नाम नागेंद सिह पिता पुरषोत्तम सिंह 35 वर्ष निवासी बुढ़हार, जिला शहडोल, (म०प्र०), दीपचंन्द चर्मकार पिता भागा दयाल 34 वर्ष निवासी करूआताल, जिला शहडोल (म०प्र०),विजय कुमार मिश्रा पिता रामचरण मिश्रा 28 वर्ष निवासी परसिया जिला सतना (म०प्र०) का रहने वाला बताये, एक काले रंग के बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया जो कुल वजनी 14 किलो 20 ग्राम का किमती करीबन 2,84,000रू व एक सफेद रंग की बोलेरो कार कीमती 5,00,000-रु, जुमला कीमती 7,84,000रू का होना पाया गया। जिनके खिलाफ अपराध कमांक 03/24 धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया हैएवं तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास,सउनि.देवराम सिन्हा,आर.युवराज साहू,प्रदीप देव,प्रमोद गहाड़े,जितेंद्र सोरी,कुबेर सिंह जुर्री की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!