Uncategorized

ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रमुख जुलूस 05 सितम्बर सुबह 10 बजे से होगा प्रारंभ

अधिकारियों ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की

धमतरी, 03 सितम्बर 2025/नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी (रा) श्री पीयूष तिवारी धमतरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

बैठक में जानकारी दी गई कि 4 और 5 सितम्बर 2025 को बाइक रैली, जुलूस निकली जायेगी। वही 06 एवं 07 सितम्बर 2025 को विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होंगे। 04 सितम्बर को शाम 6:30 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं प्रमुख जुलूस 05 सितम्बर को सुबह 10 बजे जामा मस्जिद मकाई चौक से प्रारंभ होकर रिसाईपारा, कचहरी चौक से होते हुए पुनः जामा मस्जिद में समाप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रहेगी। शांति समिति की इस बैठक में मुस्लिम समुदाय के सदस्य एवं हिंदू परिषद के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया कि पर्व को सौहार्द, एकता एवं शांति के साथ मनाया जाएगा और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!