Uncategorized

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जिले व प्रदेशवासियों को दी दीपोत्सव की हार्दिक एवं शुभकामनाएं

धमतरी- छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जिलेवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इन सभी पुण्य त्योहारों के पावन अवसर पर उन्होंने ने जिले व प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस एवं दीपों का महापर्व दीपावली हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है. यह पावन पर्व भारतीय समाज, देश सहित पूरे प्रदेश में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाए यही ईश्वर से कामना है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लोक जीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है। नीलू शर्मा ने आगे कहा कि भाई-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज हम सभी को परस्पर सम्मान, स्नेह, भरोसा और अपनेपन के साथ एक दूसरे के साथ रहने और खुशहाल जीवन व्यतीत करने की सीख देता है।
छग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि दीपावली पर्व असत्य पर सत्य की अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. भगवान श्री राम क़े लंका फ़तेह व 14 वर्षो क़े वनवास क़े बाद अयोध्या लौटने क़े उपलक्ष मे यह पर्व मनाया जाता है. यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व रामायण क़े समस्त पात्रों से सीख लेने की प्रेरणा देता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!