Uncategorized

जिलाबदर निगरानी बदमाश घूम रहा था प्रतिबंधित क्षेत्र मे, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडा बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के उपर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली की थाना सिटीकोतवाली धमतरी क्षेत्र का जिला बदर एवं निगरानी बदमाश हिमांचल गौतम उर्फ चिन्टू पिता फनेन्द्र गौतम 19 वर्ष मोटर स्टैंड वार्ड धमतरी,थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्र के रत्ना बांधा चौक में बिना अनुमति के प्रवेश कर घूम रहा है,की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था,जो आरोपी को थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। उक्त आरोपी को दिनांक 9/04/25 को जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,प्रआर. रवि जगने,दिलेश्वर कुजूर, आरक्षक भूपेन्द्र पदमशाली, रूपेश रजक का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!