Uncategorized

पुलिस लाइन में रखे वाहनों में आगजनी, कार मोटरसाइकिल सहित लगभग 30 से ज्यादा वाहन जल कर खाक

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

एसपी, एएसपी पहुंचे मौके पर, स्थिति का लिया जायजा

धमतरी पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पुरानी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई, सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वही घटना की जानकारी होने पर धमतरी के नए एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया, बताया जा रहा है कि विभिन्न अपराधों में जप्त वाहनों को धमतरी पुलिस लाइन में पीछे की तरफ रखा गया था, आज दोपहर गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना तत्काल दमकल की टीम को दी गई, वाहनों में इतनी भीषण आग लगी थी कि एक अग्निशमन वाहन से आग पर काबू नही पाया गया, जिसके चलते दूसरा अग्निशमन वाहन बुलानी पड़ी, बता दे कि इस आगजनी में कार और मोटरसाइकिल सहित करीब 30 से ज्यादा वाहन जल कर खाक हो गए, फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रण में है, पुलिस प्रशासन का कहना है कि आग लगने का कारण अज्ञात है, आगजनी की जांच की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!