Uncategorized

देवपुर के पास भीषण सड़क हादसा: अर्टिगा और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन युवतियां घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए


धमतरी। धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुर के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक के दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरी के देवपुर के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक समीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। इस दुर्घटना में तीन युवतियां भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और अर्टिगा कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!