Uncategorized

जर्जर झोपड़ी से सम्मानजनक आशियाने तक : पीएम आवास योजना ने संवारी बेसहारा कुमारी बाई की जिंदगी


धमतरी। धमतरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मुजगहन में रहने वाली श्रीमती कुमारी बाई नेताम के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वरदान साबित हुई है। पति के निधन और बेटों द्वारा साथ छोड़ देने के बाद, पाई-पाई को मोहताज बुजुर्ग कुमारी बाई के जीवन को इस योजना ने न सिर्फ पक्की छत दी है, बल्कि समाज में उनका खोया हुआ आत्मसम्मान भी लौटाया है। कुमारी बाई वर्षों से एक बेहद जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण उनका राशन और कपड़े भीग जाते थे। हर पल मकान ढहने के डर से वे पूरी-पूरी रात जागकर काटती थीं। इस गरीबी और बदहाली के कारण वे गहरी हीन भावना से जूझ रही थीं। इस विकट परिस्थिति के बीच पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुमारी बाई का चयन हुआ। शासन से मिली आर्थिक सहायता और स्थानीय पंचायत के सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। नए घर में प्रवेश करते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!